फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aap participate parliament election in uttarakhand

दिल्ली फतह के बाद पहाड़ पर चढ़ेंगे केजरीवाल

Mon, 23 Dec 2013 01:01 PM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Dec 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
aap participate parliament election in uttarakhand

दिल्ली में सत्ता के करीब जा पहुंची आम आदमी पार्टी अब उत्तराखंड में भी जमीन तलाश रही है। पार्टी भारी कद के ईमानदार नेता की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


पढ़ें, सिलेंडर के चक्कर में पहुंच गया हवालात
विज्ञापन


आप नैनीताल और हरिद्वार लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। आप ने पूरे देश में दूसरी पार्टियों के नेताओं को खुला आमंत्रण दिया है।

होर्डिंग्स लगाकर निमंत्रण
आप की ओर से मैदानी जिलों में बाकायदा होर्डिंग्स लगाकर लोगों को सदस्यता के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में अन्ना आंदोलन के दौरान एक नेटवर्क बन चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, क्लच वायर में फंसाकर 'राजा' को मार डाला


अब आप के नेता उन्हें साथ लेकर संगठनात्मक ढांचा खड़ा कर रहे हैं। आप की ओर से जमीनी स्तर पर छोटी सभाएं, मानव श्रृंखला, गोष्ठियां आदि आयोजित की जा रही हैं।

टीपीएस रावत से हो सकती है बात
आप से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी के मुताबिक कांग्रेस छोड़कर भाजपा और फिर उत्तराखंड रक्षा मोर्चा बनाने वाले टीपीएस रावत पर पार्टी की नजर है। पार्टी उनकी क्षमताओं और छवि का बेहतर इस्तेमाल करना चाहती है।

पढ़ें, जल्द पूरा होगा 'इंद्रलोक' में रहने का सपना

दिल्ली में सरकार के फैसले के बाद इस दिशा में बातचीत आगे बढ़ेगी। टीपीएस रावत ने भाजपा नेता भुवन चंद्र  खंडूरी केलिए अपना विधानसभा क्षेत्र धूमा कोट छोड़ा था।

पूर्व सैनिकों को जोड़गी पार्टी
आप से जुड़े पदाधिकारी के मुताबिक पहाड़ी जिलों में भी संगठन से जुड़े इक्का-दुक्का लोग हैं। तमाम आंदोलनकारी हैं जो हमारी विचारधारा से मेल खाते हैं। उन्हें कमान सौंपकर संगठन को मजबूती दी जा सकती है। पार्टी अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को भी सदस्यता अभियान में जोड़ना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed