उत्तराखंडः 'आप' नेता को बनाया भाजपा का सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में आप पार्टी के जिला संयोजक ने खुद को फर्जी तरीके से भाजपा का सदस्य बनाने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
इस मामले में आप समर्थकों ने कोतवाली पहुंचकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रवक्ता अश्वनी उपाध्याय के खिलाफ तहरीर दी। आप के जिला संयोजक संजय भट्ट ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ शहर कोतवाली पहुंचकर भाजपा पर फर्जी तरीके से सदस्य बनाने का आरोप लगाया।
तहरीर में कहा गया है कि उन्हें काफी समय से भाजपा का सदस्य बनने का एसएमएस आते रहे हैं। छह मार्च को पहले हिंदी और बाद में अंग्रेजी में दो एसएमएस आए, जिसमें भाजपा में स्वागत करते हुए सदस्यता का नंबर तक दिया गया है।
आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के दिल्ली प्रवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने पार्टी को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची है। संजय भट्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोप की जांच के बाद किसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
भाजपाई 10 को सचिवालय घेरेंगे
देहरादून में मलिन बस्तियों के नियमितीकरण के मामले में 10 मार्च को सुबह 11.30 बजे भाजपाई सचिवालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे।
भाजपा महानगर की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में रविवार से मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में सहगल ने कहा कि खंडूड़ी सरकार में मलिन बस्तियों के नियमितीकरण का गजट नोटिफिकेशन हुआ था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने उसके बाद कुछ नहीं किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता मलिन बस्तियों में जाकर दिखावा भर करते हैं। इस मौके पर राजेंद्र नवानी, आशीष नागरथ, संदीप मुखर्जी, विनोद शर्मा आदि रहे।