फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aap did not declare any name against khanduri

इस सीट पर मोदी के साथ हैं केजरीवाल

Tue, 01 Apr 2014 12:41 PM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Apr 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
aap did not declare any name against khanduri

देश भर में नरेंद्र मोदी की राह में रोड़ा बने अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की पौड़ी संसदीय सीट पर शायद भाजपा को वाकओवर दिया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने भाजपा के जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के खिलाफ अभी तक कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

जबकि शेष चारों पर सीट पर पार्टी ने काफी पहले अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। माना जा रहा है कि खंडूरी की साफ छवि और निजी संबंधों केचलते यहां से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है।

पौड़ी सीट पर फौजियों का दबदबा

aap did not declare any name against khanduri

आम आदमी पार्टी ने होली के पहले ही उत्तराखंड की पांच में चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए थे।

कभी कांग्रेस और भाजपा में रहे फौजी नेता टीपीएस रावत के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद इस बात के कयास लग रहे थे उन्हें ही पौड़ी से आप का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। रावत यहां से सांसद भी रहे हैं।

पौड़ी सीट पर फौजियों का दबदबा माना जाता है और उनके बीच टीपीएस की मजबूत पकड़ भी है। टीपीसी की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस भी डोरे डाल रही थी लेकिन पार्टी की आंतरिक राजनीति में कुछ नेताओं को उनकी वापसी रास नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खंडूरी की खुलकर तारीफ

aap did not declare any name against khanduri

भाजपा उम्मीदवार खंडूरी को लेकर आम आदमी पार्टी का रुख नरम रहा है। जिस दौरान दिल्ली में अन्ना हजारे ने लोकपाल बिल को लेकर आंदोलन छेड़ा, उसके तत्काल बाद उत्तराखंड की खंडूरी सरकार ने सबसे पहले लोकायुक्त बिल बनाकर पास कराया।

बताते हैं कि खंडूरी सरकार ने लोकायुक्त बिल का जो ड्राफ्ट तैयार किया था उसमें कहीं न कहीं अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण आदि नेताओं की भी भूमिका मानी रही थी।  

उस समय अन्ना हजारे ने भी खंडूरी की खुलकर तारीफ की थी। बदले हालात में अन्ना और अरविंद अलग-अलग हैं लेकिन कहीं न कहीं यह माना जा रहा है कि खंडूरी को लेकर आप का नजरिया फिलहाल नरम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed