फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aap candidate balli singh cheema start fast in jail

‘आप’ प्रत्याशी ने जेल में शुरू किया अनशन

Sun, 27 Apr 2014 03:30 PM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 27 Apr 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
aap candidate balli singh cheema start fast in jail

बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी और जनकवि बल्ली सिंह चीमा और पार्टी कार्यकर्ता पवन पांडे ने शनिवार से जेल में अनशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार को जेल प्रशासन से अनशन पर बैठने की अनुमति मांगी थी, लेकिन जेल प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। बावजूद इसके चीमा और आप कार्यकर्ता ने जेल में अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, चीमा और पांडे की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने भी हल्द्वानी स्थित चुनाव कार्यालय में अनिश्चितकालीन उपवास शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेलर ने की अनशन पर बैठने की पुष्टि

aap candidate balli singh cheema start fast in jail

जेलर बीडी जोशी ने शनिवार से आप प्रत्याशी बल्ली सिंह चीमा और पवन पांडे के अनशन पर बैठने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि चीमा ने शुक्रवार को अनशन पर बैठने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे चीमा और साथियों ने चाय पी। इसके बाद उन्होंने अनशन शुरू कर दिया। देर रात तक उन्होंने अन्न ग्रहण नहीं किया था। शनिवार को चीमा और पांडे के अनशन पर बैठने की पुष्टि गुप्तचर एजेंसियों ने भी की।

इधर, चीमा समेत तीनों आप कार्यकर्ताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग को लेकर खंडेलवाल भवन स्थित आप दफ्तर में चंद्रशेखर कबडवाल, रक्षित वर्मा और कन्नू जोशी ने अनिश्चितकालीन उपवास शुरू कर दिया है।

पु‌ल‌िस पर दुर्भावना से काम करने का आरोप

aap candidate balli singh cheema start fast in jail

उनके उपवास पर बैठने से पूर्व हुई बैठक में आप कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि बेबुनियाद आरोप लगाकर पार्टी प्रत्याशी और आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया, जबकि पार्टी ने आदर्श चुनाव आचार संहिता की सभी शर्तों का पालन करते हुए वाहन आदि का प्रयोग किया था।

शासन के इशारे पर ही प्रशासन ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद आप प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। बौखलाहट में ही प्रशासन ने यह कार्रवाई की ताकि प्रत्याशी अपना प्रचार न कर सके।

उन्होंने जेल में बंद प्रत्याशी एवं अन्य के खिलाफ सभी धाराओं में दर्ज मुकदमे वापस लेने और सभी को बिना शर्त रिहा करने की मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि चीमा और अन्य की रिहाई नहीं होने पर रोजाना तीन-तीन लोग उपवास पर बैठेंगे।

डीआईजी ने अपर पुलिस महानिदेशक को सौंपी जांच रिपोर्ट

aap candidate balli singh cheema start fast in jail

आम आदमी पार्टी की ओर से पुलिस पर लगाए गए आरोपों की जांच पूरी हो गई है। डीआईजी ने अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) को जांच रिपोर्ट भेज दी है।

मामले की शिकायत पार्टी पदाधिकारियों ने चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी से की थी। चुनाव आयोग के निर्देश पर मामले की जांच डीआईजी अनंतराम चौहान को सौंपी गई थी।

गुरुवार को डीआईजी ने रुद्रपुर पहुंचकर सीओ, अन्य पुलिस अफसरों और कर्मचारियों के अलावा, वाहन चालक के बयान लिए थे। डीआईजी ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है तथा जिसकी रिपोर्ट अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) को भेज दी गई है।

क्या था मामला

aap candidate balli singh cheema start fast in jail

रविवार को इंदिरा चौक पर पुलिस ने आप प्रत्याशी बल्ली सिंह चीमा के प्रचार वाहन को सीज कर दिया था। तब चीमा और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कैंप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।

पढ़ें, इस 'कुरुक्षेत्र' में लड़ा जाएगा नैनीताल का महासमर

इस पर पुलिस ने चीमा सहित 17 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया था। इनमें से 14 कार्यकर्ताओं को जमानत दे दी गई थी लेकिन आप प्रत्याशी समेत तीन कार्यकर्ताओं ने जमानत अर्जी नहीं लगाई जिसके चलते उन्हें 14 दिन  की न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed