फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aap against to dehradun police

दिल्ली के बाद अब देहरादून में पुलिस के 'खिलाफ' आप

Wed, 05 Feb 2014 09:55 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Feb 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
aap against to dehradun police

देहरादून की कानून व्यवस्था बिगड़ने पर आम आदमी पार्टी ने पुराना रायपुर बस अड्डे पर सांकेतिक धरना दिया।

विज्ञापन


राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप
इतना ही नहीं ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने डीएल रोड पर हुई युवक की हत्या और अधोईवाला में छात्र की मौत मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

‘आप’ कार्यकर्ताओं ने कहा कि वारदात करने वालों पर पुलिस कार्रवाई से बच रही है। डीएल रोड पर रविवार को नितिन की हत्या में शामिल पार्षद के लड़के को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले अधोईवाला में प्रेम प्रसंग में छात्र अंकित की रहस्यमय हालत में हुई मौत के आरोपी दारोगा के बेटे और दूसरे आरोपियों को भी पुलिस नहीं पकड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने किया था उत्पीड़न
आरोप है कि करनपुर चौकी में अंकित का पुलिसकर्मियों ने उत्पीड़न किया। जिस कारण अंकित खुदकुशी के लिए मजबूर हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ नालापानी चौकी और करनपुर चौकी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की है।

अनशन में ‘आप’ के जिला संयोजक संजय भट्ट, सचिव राजेश बहुगुणा, अश्वनी कुमार, सुरेश नेगी, आर्यन कोठियाल, मनोज कंबोज आदि थे।

युवक की हत्या में तीन आरोपी भेजे जेल
डीएल रोड पर रविवार को नितिन की चाकू मारकर हुई हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर डालनवाला पुलिस मंगलवार को भी असमंजस में रही।

पुलिस ने अब तीन आरोपियों मनोज निवासी लूनिया मोहल्ला, अजय वर्मा निवासी चीड़ोवाली, रायपुर और अंकित निवासी ऋषिनगर की गिरफ्तारी दिखाई है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। तीनों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है।


पुलिस ने बताया कि अंकित के बारे में पहले सबूत नहीं मिल रहे थे इसलिए उसे पूछताछ कर छोड़ दिया गया था। बाकी नामजद बबलू, संदीप और पार्षद के नाबालिग बेटे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed