फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aap active in uttarakhand

कांग्रेस और बीजेपी को जड़ से साफ करेगा 'झाड़ू'

Thu, 16 Jan 2014 08:49 AM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 16 Jan 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
aap active in uttarakhand

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दावेदारी पेश करेगी।

विज्ञापन


पढ़ें, 17 को होगा बहुगुणा को सबसे ज्यादा 'खतरा'

बताया कि पार्टी स्वच्छ छवि और संघर्षशील लोगों को मैदान में उतारेगी। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा को एक दूसरे का पूरक बताया।

आत्मचिंतन और मूल्यांकन करने की जरूरत
बुधवार को हुए अभिनंदन समारोह में सिंह ने भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने के लिए आत्मचिंतन और मूल्यांकन करने की जरूरत बताई। कांग्रेस और भाजपा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां जाति, धर्म और समुदाय के नाम पर देशवासियों को बांट रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, अलग होकर बनाई नई पंचायत, बहू को बनाया प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप में ऐसा कोई भेद नहीं, इसमें प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को तवज्जो दी जाएगी। उन्होंने दिल्ली में आप की जीत को जनता की जीत बताया। स्पष्ट किया कि दिल्ली में पार्टी की सरकार कांग्रेस के गठबंधन से नहीं बल्कि अपने 28 विधायकों और 18 मुद्दों पर बनी है।

कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर जुटने को कहा। उन्होंने बूथ और ब्लॉक स्तर पर कमेटियां बनाकर लोगों को भ्रष्ट तंत्र के प्रति जागरूक करने को कहा।

पढ़ें, मुल्कों की दूरियां मिटाने पाकिस्तान से आया 'पैगाम'


समारोह में दिनेश कोठारी, हरीश चंद्र आर्य, सरदार निर्मल सिंह, अजय अरोड़ा, दीपक चुग, प्रदीप गुप्ता, राम सुरेमन, तेजस पंडित, आशु, अनीता भारद्वाज, कोमल सिंह, संगीता राणा, नगर संयोजक आशुतोष जुगलाण आदि मौजूद थे।

आम के हाथ होगी कमान
राष्ट्रीय प्रवक्ता सिंह ने ऋषिकेश इकाई में पार्टी के दो गुटों पर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी कि यदि कार्यकर्ताओं ने आपसी विवाद नहीं सुलझाया, तो आम आदमी को नगर में पार्टी की कमान सौंप दी जाएगी।

पढ़ें, 'इसलाम में है बेटियों का अहम रोल'

उन्होंने कहा कि दोनों गुटों में नेतृत्व के लिए हो रहा विवाद पार्टी सिद्धांतों के खिलाफ है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करने के निर्देश दिए।

नहीं हुआ कार्यालय का उद्घाटन
आप के अभिनंदन समारोह में हुए हंगामे के कारण पार्टी कार्यालय के उद्घाटन की तैयारी धरी की धरी रह गई। प्रवक्ता को आधे कार्यक्रम को छोड़कर लौटना पड़ा।

बताया गया कि समारोह के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता सिंह और आशुतोष को पार्टी के हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय का उद्घाटन करना था। मगर बीच में हुए विवाद के चलते दोनों को वापस लौटना पड़ा। लिहाजा, कार्यकर्ताओं ने खुद ही रिबन काटकर कार्यालय शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed