{"_id":"1098cc7c0a8d86be06278c9d4f953c94","slug":"aam-aadmi-party-99","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुड़ने के पहले टूट रही आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुड़ने के पहले टूट रही आम आदमी पार्टी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 23 Mar 2014 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी जुड़ने के पहले ही टूट रही है। पार्टी अभी अपना जनाधार खड़ा भी नहीं कर पाई है कि नेता अंदरखाने खींचतान में जुटे हैं।
विज्ञापन
दूसरे नेता को फर्जी बता रहा हर नेता
हर नेता दूसरे को खारिज कर रहा है। प्रदेश का नेता जिले वाले को और जिले का प्रदेश वाले को फर्जी बता रहा है। हर नेता अपने को आप का असली लीडर बताता है।
एक बार फिर आम आदमी पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में प्रदेश सचिव को नकार दिया गया। एक और नेता को भूमाफिया और ड्रग माफिया बताया गया है। इन नेताओं को अनाधिकृत बताया गया है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि पार्टी ने अभी सोशल मीडिया के अलावा किसी प्रकोष्ठ का गठन नहीं किया है। कुछ लोग अपने को आम आदमी पार्टी के उद्योग मोर्चा और कोई किसान मोर्चा का पदाधिकारी बता रहा है।
विज्ञापन