{"_id":"ee901c3397af576d1b3fc0d3d472de9e","slug":"aaganbari-employee-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे तो खटाई में पड़ जाएगा फुड सिक्योरिटी बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे तो खटाई में पड़ जाएगा फुड सिक्योरिटी बिल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 22 Oct 2013 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में अपनी मांगों का निस्तारण न होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने की मांग
इससे खाद्य सुरक्षा योजना और पंचायत चुनाव के लिए जाति आधारित जनगणना के सर्वे पर असर पड़ना तय है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग पर आंदोलनरत हैं। सोमवार को परेड ग्राउंड में धरने पर बैठी कार्यकत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कार्यकत्रियों को मिलने वाले राज्यांश को दोगुना करने की घोषणा की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ज्योतिका पांडे ने कहा कि शासन कार्यकत्रियों को लगातार गुमराह कर रहा है। कहा कि मांगें पूरी होने तक कार्यकत्रियां खाद्य सुरक्षा योजना, पंचायत चुनाव को लेकर जाति गणना और बीएलओं ड्यूटी नहीं करेंगी। प्रदर्शन में प्रांतीय महामंत्री सुशीला खत्री, गीता नौटियाल, अनीता जोशी, कांता भट्ट, सुनीता, पूजा, मीना जोशी, देवेंद्र कौर, बबीता, अनीता, रुबी, निर्मला देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन