{"_id":"a4172f2bd2236d30705f70efe9954ac3","slug":"aadibadri-temple-open-for-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रों के साथ खुले श्रीआदिबदरी के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रों के साथ खुले श्रीआदिबदरी के कपाट
अमर उजाला, आदिबदरी
Updated Tue, 14 Jan 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौष माह में बंद रहने के बाद मकर संक्रांति के पावन पर्व पर श्री आदिबदरी नाथ के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। इस मौके पर मंदिर परिसर में नौ दिवसीय महाभिषेक समारोह और श्रीमद् देवी भागवत पुराण भी शुरू हुआ।
विज्ञापन
मंत्रोच्चार के साथ खुले कपाट
मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के साथ ब्रह्म मुर्हूत में प्रात: 4.30 बजे मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोले गए। मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल और प्रेम बल्लभ थपलियाल ने मंदिर के गर्भ गृह में भगवान श्री आदिबदरी नाथ की पूजा-अर्चना शुरू की।
विज्ञापन
सुगंधित मिश्रित और सप्त सिंधु जल से स्नान के बाद भिगवान को चंदन, रोली का टीके के साथ ही पीतांबर वस्त्र के साथ सोने-चांदी के आभूषणों से अलंकृत किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर ढोल, दमाऊं, घंटे घंडियाल की गूंज से गुंजायमान रहा। इस दौरान मंदिर समूह के सभी मंदिरों के कपाट भी विधि-विधान के साथ खोले गए।
विज्ञापन
आदिबदरी बने बारामासी पर्यटन : नेगी
मंगलवार को गैरसैंण के एसडीएम केएस नेगी ने गढ़वाल रायफल कीर्तन मंडप में नौ दिवसीय महाभिषेक समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने धाम को बारामासी पर्यटन के रूप में विकसित करने की जरूरत बताई।
मुख्य अतिथि ने व्यास सुनील खंडूड़ी को उत्तरी वस्त्र ओढ़ाकर गद्दी पर विराजमान किया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष बृजयेश नवानी ने कहा कि राज्य निर्माण के इन 13 वर्षों में भी मंदिर के प्रति सरकारों की उपेक्षा कम नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर समिति के महासचिव गैणा सिंह रावत, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बरमोला, नरेंद्र सिंह चाकर, विनोद नेगी, नंदा सिंह पंवार, बलवंत नेगी, विजय चमोला आदि मौजूद थे।
देवी से ही सृष्टि की रचना
मंदिर परिसर में देवी भागवत कथा यज्ञ में कथा वाचक आचार्य सुनील खंडूड़ी ने कहा कि देवी भागवत पांचवा पुराण है। देवी से ही समस्त सृष्टि की रचना हुई है और संपूर्ण सृष्टि देवीमय है।