फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Aadhaar Seva Kendra, people are returning disappointed

Dehradun News: 12 दिन से बंद है आधार सेवा केंद्र, मायूस लौट रहे हैं लोग

Tue, 30 Sep 2025 02:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar Seva Kendra, people are returning disappointed
ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र 12 दिन से बंद है। यहां नया आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए आने वाले 30 से 35 लोग रोजाना बैरंग लौट रहे हैं। पूर्व में केंद्र के ऑपरेटर की यूजर आईडी बंद कर दी गई थी। तब से समस्या बढ़ी है। इससे तहसील और बाबूगढ़ स्थित केंद्रों में दबाव बढ़ गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेश पर क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़े आधार सेवा केंद्रों को दोबारा खोला गया था। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली थी। केंद्रों की संख्या बढ़ने से नया आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा था। करीब 12 दिन पूर्व विकासनगर ब्लॉक कार्यालय स्थित आधार सेवा केंद्र के ऑपरेटर की यूजर आईडी को बंद कर दिया गया। ब्लॉक कार्यालय होने के कारण यहां काफी संख्या में लोग नया आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए आते हैं। केंद्र बंद होने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। नसीमा, अरविंद, मनोज कुमार, रणजीत, आसमां ने बताया कि किसी से जानकारी मिली थी कि ब्लॉक कार्यालय में आधार कार्ड बनाए और सुधारे जा रहे है। यहां केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि आईडी बंद होने से कार्य नहीं हो रहा है। लोगों ने कहा कि केंद्र में जल्द से जल्द दोबारा कार्य शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed