फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young man who went for a walk with his friends in Kimadi died due to drowning, his body was found four km away

Dehradun News: किमाड़ी में दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की डूबने से मौत, चार किमी दूर मिला शव

Wed, 02 Apr 2025 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
A young man who went for a walk with his friends in Kimadi died due to drowning, his body was found four km away
I किमाड़ी में दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की झरने में डूबने से मौत हो गई। युवक ने अपने दूसरे दोस्त के साथ करीब 20 फीट ऊपर से पानी में छलांग लगाई थी। दोस्त तो पानी से बाहर निकल गया, लेकिन वह निकलने में असमर्थ रहा। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश कर शव को कब्जे में ले लिया है। सोमवार को दोपहर के समय पटेलनगर से करीब चार से पांच युवक किमाड़ी घूमने गए थे। इसी दौरान युवक आवेश मंसूरी निवासी लोहिया नगर, पटेलनगर अपने दूसरे दोस्त के साथ झरने में गया और वहां से छलांग लगा दी। इस दौरान उसका दोस्त तो बाहर निकल गया, लेकिन आवेश पानी में ही डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और किमाड़ी से करीब चार किमी आगे मुख्य मार्ग से दो किमी अंदर नदी के किनारे से युवक का शव बरामद किया गया। जिस जगह ये घटना हुई वहां लोगों का जाना प्रतिबंधित है, बावजूद भी लोग तारबाड़ के नीचे से यहां घूमने जाते हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, इस क्षेत्र को पुलिस-प्रशासन ने पहले ही प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया था। यहां इसका बोर्ड भी लगाया गया था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सूचना पर एसडीएफ और पुलिस टीम ने मौके से शव को कब्जे में ले लिया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed