फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young man entered a religious pilgrimage by hiding his

Dehradun News: पहचान छिपाकर धार्मिक यात्रा में घुस युवक ने फाड़ा पोस्टर, खड़ा हुआ हंगामा

Sat, 24 Feb 2024 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
A young man entered a religious pilgrimage by hiding his
I
विज्ञापन

IIघंटाघर पर लगा आधा घंटा तक जाम, पुलिस के समझाने के बाद लोग हुए शांत
I
I
I
I
I
I
I
I संत रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली जा रही शोभायात्रा में घंटाघर के पास हंगामा हो गया। हंगामा एक व्यक्ति के पहचान छिपाकर धार्मिक यात्रा में घुसकर पोस्टर फाड़ने को लेकर था। इससे गुस्साए लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया और फिर घंटाघर पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने लोगों को समझाकर शांत किया, जिसके करीब आधा घंटा बाद स्थिति सामान्य हो सकी। इस दौरान जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने देर शाम एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
I
I
I
Iसंत रविदास जयंती से पहले शहर में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान घंटाघर पर बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा और उनके साथी वहां पर पुष्पवर्षा के लिए खड़े थे। यहां राम मंदिर से जुड़ा एक पोस्टर लगा हुआ था। आरोप है कि इस दौरान व्यक्ति अपनी पहचान छिपाकर धार्मिक यात्रा में घुस गया। आरोप है कि उसने वहां इस पोस्टर को फाड़कर सड़क पर गिरा दिया। घंटाघर पर इस मामले को लेकर बवाल हो गया। स्वागत में शामिल लोगों ने वहां पर जाम लगा दिया। कुछ देर बाद वहां पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी पहुंच गए। उन्होंने जाम लगाने वाले लोगों का समर्थन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

I
I
I
Iपुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और उचित कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। कुछ देर बाद भीड़ को एसपी सिटी कार्यालय ले जाया गया। देर रात तक लोगों को समझाने की कोशिश जारी रही। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम आजम खान निवासी माजरा पटेलनगर है। उसके खिलाफ कोतवाली में धार्मिक भावनाएं आहत करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ पहले भी इस तरह के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I

I
Iप्रदर्शन करने वालों में ये रहे शामिल
I
I
I
Iबजरंग दल के जिला अध्यक्ष नवीन गुप्ता, आलोक सिन्हा, श्याम शर्मा, विजय गुप्ता, संदीप वाधवा, सतीश चौहान, सुरेश गुप्ता, अनिरुद्ध, अमन स्वेडिया, संजीव बालियान, सौरभ गौतम, भूपेंद्र चौधरी, अभिषेक भार्गव, होशियार सिंह, यशविंदर चौधरी, सुमित गुप्ता, चंदन नेगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed