{"_id":"687d4da423c635ff790db6cf","slug":"a-young-man-admitted-to-a-de-addiction-centre-dies-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-743655-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नशामुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नशामुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक सचिन (25) पुत्र भगत दास उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक के गोदिन का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि एक नशामुक्ति केंद्र से सचिन नाम के युवक को मृत अवस्था में हरबर्टपुर स्थित एक अस्पताल में लाया गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक शराब का आदी थी। नशा छुड़ाने के लिए उसे 16 जुलाई को विकासनगर के पृथ्वीपुर स्थित नशामुक्ति केंद्र में भर्ती किया गया था। 17 जुलाई को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। नशामुक्ति केंद्र के कर्मचारी उसे उपचार के लिए हरबर्टपुर स्थित एक संस्था के अस्पताल में लेकर आए। उपचार के बाद उसका स्वास्थ्य सामान्य हो गया था। शुक्रवार देर रात फिर से सचिन की तबीयत बिगड़ गई। उसे हरबर्टपुर स्थित संस्था के अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। उन्होंने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतक का विवाह हुआ था पर पत्नी से तलाक हो गया था।