{"_id":"66fb2731b8baedce8c0c51a4","slug":"a-woman-stole-a-maang-tikka-worth-rs-4-lakh-from-a-jewellery-showroom-dehradun-news-c-5-1-drn1030-514693-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ज्वेलरी शोरूम से चार लाख रुपये का मांग टीका चुरा कर ले गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ज्वेलरी शोरूम से चार लाख रुपये का मांग टीका चुरा कर ले गई महिला
विज्ञापन
I
IIएक पुरुष के साथ आई थी महिला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
I
I
I
I ज्वेलरी शोरूम में आई महिला कर्मचारियों को बातों में उलझाकर चार लाख रुपये का मांग टीका चोरी कर ले गई। सराफ को इसका पता सामान के मिलान के दौरान लगा। सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता चला कि महिला मांग टीके को साड़ी में छिपाकर ले गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iघटना राजपुर रोड स्थित कपूर ज्वेलर्स के शोरूम में हुई। इसके मालिक शशि कपूर ने पुलिस को बताया कि गत 23 सितंबर को उनके शोरूम में एक महिला और पुरुष आए थे। शोरूम के कर्मचारी उन्हें जेवरात दिखा रहे थे। इसी बीच उन्होंने सोने का मांग टीका दिखाने के लिए कहा। एक ट्रे में उनके सामने कई मांग टीके रखे गए। इसमें उन्हें 47.350 ग्राम का मांग टीका पसंद आ गया। इसके बाद महिला ने पांच सौ रुपये बतौर एडवांस दिए और यह कहकर वहां से चली गई कि एक घंटे बाद बेटी के साथ आकर पैसे दे जाएगी।
I
I
I
Iकुछ देर बाद जब कर्मचारियों ने जेवरात का स्टॉक से मिलान किया तो यह मांग टीका गायब था। सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता चला कि महिला ने मांग टीके को अपनी साड़ी में छिपा लिया था। इसकी कीमत चार लाख रुपये से भी ज्यादा है। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।I