फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A woman resident of Jeevangarh complained that her

Dehradun News: भू-माफिया ने धोखाधड़ी कर बेची जमीन, सरकारी कारिंदों ने किया दाखिल खारिज

Tue, 27 Feb 2024 01:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
A woman resident of Jeevangarh complained that her
Iजनसुनवाई में 97 शिकायतें प्राप्त हुईं, इसमें अधिकतर भूमि संबंधी थींI
विज्ञापन




जनसुनवाई में जमीन को लेकर धोखाधड़ी के कई मामले आए। जीवनगढ़ निवासी महिला ने शिकायत की कि उनकी भूमि धोखाधड़ी कर बेच दी गई। दाखिल खारिज न करने की शिकायत के बाद भी दाखिल खारिज कर दिया गया, जिस पर उप जिलाधिकारी विकास नगर को सीडीओ झरना कमठान ने कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायत की गई कि धोलास खास में एमडीडीए के प्लॉट बनाए जा रहे हैं, जहां पहले से बसे लोगों की 20 फीट चौड़ी सड़क को संकरा कर दिया गया है, इस मामले में उप जिलाधिकारी विकास नगर एवं एमडीडीए को प्रकरण की जांच के निर्देेश दिए गए।



जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर सीडीओ झरना कमठान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का अयोजन किया गया। जनसुनवाई में 97 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें अधिकतर भूमि संबंधी रहीं। इसके अलावा आपसी विवाद, समाज कल्याण प्रशिक्षण, एनएच मुआवजा, एनएच रोड दुरुस्त कराने, जल जीवन मिशन जल निगम, एमडीडीए, पुलिस, नगर निगम, उरेडा, पशुपालन आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जनसुनवाई में धनेशचंद्र भट्ट निवासी अशोक विहार ने शिकायत कर बताया कि एक व्यक्ति ने फर्जीवाड़ा कर उन्हें हरिद्वार बाईपास रोड पर दुकान बेच दी। इस भूमि पर विक्रेता का नाम दर्ज नहीं है, उन्होंने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीडीओ ने तहसीलदार सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अन्य शिकायतों में बताया गया कि सेलाकुई में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण कर रास्ता बंद किया जा रहा है, एसडीएम विकासनगर को प्रकरण में कार्रवाई के निर्देश दिए। एक अन्य प्रकरण में शिकायतकर्ता ने बताया कि शीशमबाड़ा में रजिस्ट्री हो गई है, कब्जा नहीं दिया जा रहा है, इस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को मामले में जांच के निर्देश दिए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी, जिला पूर्ति विभाग से विवेक शाह आदि अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed