{"_id":"5d6828758ebc3e013c6c9cea","slug":"a-wave-of-happiness-in-tungra-when-surendra-singh-rawat-became-registrar-vikas-nagar-news-drn3179369177","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुंगरा के सुरेंद्र सिंह रावत बने कुलसचिव, ग्रामीणों में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुंगरा के सुरेंद्र सिंह रावत बने कुलसचिव, ग्रामीणों में खुशी की लहर
विज्ञापन
कुलसचिव सुरेंद्र सिंह रावत।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के टुंगरा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह रावत को हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाए जाने पर क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। वर्तमान में सुरेंद्र सिंह रावत राज्य सचिवालय के संयुक्त सचिव पद पर तैनात हैं। सुरेंद्र सिंह रावत जौनसार बावर में कुलसचिव पद पर आसीन होने वाले वह पहले व्यक्ति हैं।
सुरेंद्र सिंह रावत के भाई देवेंद्र रावत ने बताया कि सुरेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा कालसी ब्लॉक के उच्च माध्यमिक विद्यालय नगऊ में संपन्न हुई। जिसके बाद उन्होंने 10वीं की शिक्षा हाईस्कूल कैट और इंटर की परीक्षा जीआईसी चकराता से पास की। उन्होंने 1997-98 के बीच यूपी सरकार में सहायक चकबंदी के पद पर भी कार्य किया। जिसके बाद लोक सेवा आयोग से उनका चयन वर्ष 1999 में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर हुआ। 2000 में राज्य गठन के बाद उन्होंने उत्तराखंड काडर को चुना। जिसके बाद से वह सचिवालय में अपनी से वाएं दे रहे हैं। अब उनका चयन कुलसचिव पर हुआ हुआ है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कुलसचिव पद पर चयनित होकर सुरेंद्र सिंह रावत ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके कुलसचिव बनने पर युवा आकांशा क्लब टुंगरा के अध्यक्ष भाव सिंह रावत, चेतना मंच ठाणा के अध्यक्ष सालकराम जोशी, स्याणा अर्जुन दत्त जोशी, राजेंद्र जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष चकराता विवेक अग्रवाल, यंग माउंटेन क्लब के अध्यक्ष अमित जोशी, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष चंदन रावत, सभासद आनंद राणा, कमल रावत, राजेश तोमर, ममता चांदना, मोनिका अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष कैंट पंकज जैन, भाजपा अध्यक्ष चंदन चौहान, कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जैन, टीकम सिंह रावत, वीरेंद्र रावत, भाव सिंह रावत, अतर सिंह, विक्रम सिंह रावत, सतपाल रावत, खजान रावत, नंदलाल भारती, नरेंद्र रावत आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
राज्य गठन के बाद इन पदों पर रहे सुरेंद्र सिंह रावत
2000 से 2007 तक अनुभाग अधिकारी लोक निर्माण विभाग
2007 से 2011 तक अवर सचिव उद्योग विभाग और आईटी
2011 से 2014 तक अनुसचिव, सचिवालय प्रशासन और आबकारी, आवास विभाग
2014 से 2017 तक उप सचिव, सचिवालय प्रशासन व आबकारी विभाग
2017 से जून 2019 तक उप सचिव, पेयजल व चिकित्सा शिक्षा विभाग
जुलाई 2019 से आजतक संयुक्त सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग