फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A transport department inspector was arrested by a transport

Dehradun News: आरटीओ इंस्पेक्टर पर रिश्वत लेने का आरोप, बंधक बनाया

Tue, 12 May 2026 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
A transport department inspector was arrested by a transport
परिवहन विभाग के एक इंस्पेक्टर पर हर्रावाला क्षेत्र के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी से हर महीने रिश्वत लेने का आरोप लगा है। हर बार की तरह जब वह सोमवार को पहुंचा तो लोगों ने उसे दुकान का शटर लगाकर अंदर बंद कर दिया। करीब दो घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक आरटीओ इंस्पेक्टर दुकान के अंदर बैठा हुआ है। लोगों का आरोप है कि वहां के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से इंस्पेक्टर हर महीने रिश्वत लेता है। यह सिलसिला कई वर्षों से चल रहा है। सोमवार को जब वह वसूली के लिए पहुंचा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। करीब दो घंटे बाद इंस्पेक्टर को शटर से बाहर निकाला गया। इसके बाद भी लोगों ने उसे जाने नहीं दिया। इतना ही नहीं इंस्पेक्टर से परेशान लोगों ने एक पोस्टर भी छपवाया। इसमें लिखा है मैं देहरादून आरटीओ हूं। बिना पैसे लिए गाड़ियां नहीं चलने दूंगा। इस पर आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी का कहना है कि परिवहन सचिव ने इंस्पेक्टर को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं को जांचा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed