फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   a tehsil of uttarakhand without officer.

उत्तराखंड: एक तहसील जहां अधिकारी छोड़िए पटवारी भी नहीं

Sat, 02 May 2015 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग (चमोली) Updated Sat, 02 May 2015 09:08 PM IST
विज्ञापन
a tehsil of uttarakhand without officer.

नवगठित आदिबदरी अकेले ऐसी तहसील है, जहां पटवारी तक नहीं है। यहां तैनात पटवारी के दस दिनों के अवकाश पर जाने से तहसील पटवारी विहीन भी हो गई। एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार तो पहले से ही नहीं थे।

विज्ञापन


आदिबदरी क्षेत्र के 63 गांवों के लिए मई 2012 में तहसील की घोषणा हुई। 18 जनवरी 2013 को शासनादेश और 1 जुलाई 2014 उद्घाटन के साथ ही तहसील ने काम करना शुरू कर दिया। तब से दस महीने बीत गए हैं।
विज्ञापन


यहां एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार की नियुक्ति नहीं हो पाई है। वर्तमान में नायब नाजिर और कानूनगो ही तहसील की व्यवस्थाएं देख रहे हैं। मजे की बात तो यह भी है कि 63 गांवों वाली इस तहसील में केवल दो ही पटवारी तैनात हैं। इनमें एक यात्रा ड्यूटी पर बदरीनाथ में तैनात हैं, तो दूसरे पटवारी अपने निजी कार्य से दस दिनों के अवकाश पर चले गए हैं। ऐसे में वर्तमान में तहसील में एक भी पटवारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पटवार बदरीनाथ में, दूसरा छुट्टी पर

a tehsil of uttarakhand without officer.

क्षेत्र में एक भी पटवारी न होने से लोगों के सामने मुश्किलों के पहाड़ खड़े हैं। नगली की प्रधान भुवनेश्वरी देवी और नवीन बहुगुणा ने कहा कि बिना पटवारी और अधिकारी के कहां गुहार लगाएं, यह सवाल मथ रहा है। उनका कहना है कि बिना तहसीलदार के तहसील का लाभ ही क्या है।


बृहस्पतिवार को नगली के सुमन कठैत और आली-मज्याड़ी के लक्ष्मण ने कहा कि स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनाने के लिए  तहसील आ रहे हैं, लेकिन यहां पटवारी ही नहीं हैं।

इनका है कहना
तहसीलदार पूरे प्रदेश में नहीं है। पटवारी भी कम है। हालांकि लोगों को परेशानी न हो इसके लिए कार्यभार अन्य को दिए जा रहे हैं। आदिबदरी और गैरसैंण का चार्ज थराली और कर्णप्रयाग का चार्ज पोखरी एसडीएम को दिया गया है।
-अशोक कुमार, जिलाधिकारी चमोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed