फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A Sudanese youth raped a South African girl

Dehradun News: दक्षिण अफ्रीका की युवती से सूडान के युवक ने किया दुष्कर्म

Sun, 17 Nov 2024 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
A Sudanese youth raped a South African girl
I
विज्ञापन

II
I
I

I
I- देहरादून के विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हैं आरोपी और पीड़िता
I
I- युवती ने दिल्ली में कराई जीरो एफआईआर, क्लेमेंटटाउन में मुकदमा
I
Iसूडान के युवक पर दक्षिण अफ्रीका की युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी और पीड़िता देहरादून के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं। गत सोमवार को हुई इस घटना में पीड़िता ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद अब क्लेमेंटटाउन थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

I
Iयुवती ने पुलिस को बताया कि वह 30 अगस्त 2022 को भारत आई थी। यहां देहरादून के एक विवि से वह बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात दक्षिण सूडान के रहने वाले मूसा नाम के युवक से हुई। मूसा भी यहां से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। गत सोमवार को मूसा ने पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उसे भी बुलाया था। पार्टी के बाद वह सो गई। आरोप है कि इस दौरान मूसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती यहां से दिल्ली चली गई। दिल्ली में उसने जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। युवती दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई थी। लिहाजा उसने मेडिकल आदि भी नहीं कराया है। इस मामले में एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। पीड़िता के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को गंभीरता से जांच करने के आदेश दिए गए हैं।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article