फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A student from Eton received the Veer Gatha Award.

Dehradun News: एटनबाग निवासी छात्रा वीर गाथा पुरस्कार से हुई सम्मानित

Tue, 27 Jan 2026 07:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
A student from Eton received the Veer Gatha Award.
- गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्रा को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरबर्टपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के माध्यम से ग्राम पंचायत एटनबाग निवासी छात्रा आरुषि को वीर गाथा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार मिलने से उसके घर व गांव में खुशी का वातावरण बना हुआ है।
गैलेंट्री अवार्ड पोर्टल ऑफ इंडिया के तहत आयोजित वीरगाथा 5.0 प्रतियोगिता में देशभर के 100 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के लिए चुना गया था, जिसमें विकासखंड विकासनगर के एटनबाग ग्राम पंचायत के साधारण से परिवार की सदस्य व द सेपियंस स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा आरुषी चौहान भी शामिल रही। आरुषि चौहान को यह पुरस्कार सीडीएस विपिन चौहान की पेंटिंग बनाने के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार स्वरूप छात्रा को स्वर्ण पदक व 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया है। छात्रा के पिता नरेश कुमार, माता मीना, छोटे भाई आरन, दादा रिटायर्ड हवलदार दिलीप सिंह, सुलोचना देवी आदि बेटी की उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। पुरस्कार प्राप्त करने पर ग्राम प्रधान नेहा राहुल वर्मा ने छात्रा को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान वार्ड सदस्य सचिन वर्मा, ममता मुल्तानी, मीरा देवी, मयंक, प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed