फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A student died after colliding with a tree.

Dehradun News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, छात्र की मौत, दो की हालत गंभीर

Sun, 09 Nov 2025 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
A student died after colliding with a tree.
- सेलाकुई से सहसपुर की ओर जा रही थी कार, विपरीत दिशा में जाकर पेड़ से टकराई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलाकुई से सहसपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार रामपुर में विपरीत दिशा में जाकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सत्यम कुमार उर्फ हर्षराज (22) की मौत हो गई। वहीं, बिहार निवासी विनीत (21) और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी सौरभ सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। विनीत का दून अस्पताल और सौरभ का धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक और दोनों घायल सहसपुर स्थित जेबीआईटी के छात्र हैं।

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 2.30 बजे रामपुर में बड़ी मस्जिद के पास एक कार के पेड़ से टकराने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसमें तीन युवक सवार थे। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने सत्यम कुमार को मृत घोषित कर दिया। विनीत और सौरभ सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया। विनीत का दून अस्पताल और सौरभ सिंह का धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचित किया गया है। कार विपरीत दिशा में आकर पेड़ से टकराई थी। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed