फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A standards brainstorming programme was organised by the

Dehradun News: मानक मंथन में जाने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तरीके

Wed, 25 Sep 2024 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
A standards brainstorming programme was organised by the
Iभारतीय मानक ब्यूरो की ओर से आयोजित की गई कार्यशालाI
विज्ञापन




भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से मानक मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही एमडीडीए, लोनिवि और नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को संवेदीकरण कार्यक्रम के तहत विभिन्न मानकों से परिचित कराया गया। इसमें 150 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।




सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता एचसीएस राणा ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला सरकारी विभागों के कर्मचारियों के लिए काफी लाभप्रद है। इससे कर्मचारियों को फील्ड में काम करने में मदद मिलेगी। बीआईएस देहरादून शाखा के निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि बीआईएस के पास सिविल इंजीनियरिंग विभाग अलग है, जिसमें 39 टेक्निकल कमेटी काम करती हैं। उन्होंने फील्ड में काम कर रहे कार्मिकों के सुझाव भी आमंत्रित किए, ताकि उनके अनुभवों के आधार पर नए मानक तैयार हो सकें। ऑनलाइन प्रतिभाग करते हुए हरियाणा वॉटर रिसोर्स अथॉरिटी के सदस्य संजय मरवाह ने रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जानकारी दी। यह कार्यक्रम एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के मार्गनिर्देशन पर तैयार किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed