फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A servant arrested for theft in the doctor's house, the other fled to Nepal

डॉक्टर के घर चोरी में एक नौकर पकड़ा, दूसरा भागा नेपाल

Fri, 06 Aug 2021 12:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
A servant arrested for theft in the doctor's house, the other fled to Nepal
डॉक्टर के घर चोरी के आरोपी उनके एक नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा नौकर नेपाल भाग गया है। पकड़े गए नौकर के पास से लाखों के जेवर और नकदी बरामद हुई है। आरोपी नौकर को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

किशनपुर निवासी डॉ. रविकांत गुप्ता क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने अपने नौकरों किरन सिंह और प्रेम कुमार के खिलाफ राजपुर थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि यह दोनों घर का कीमती सामान व नकदी चोरी कर मकान के पिछले रास्ते से भागे थे। पुलिस के अनुसार इनमें से प्रेम कुमार की मोबाइल लोकेशन गुरुग्राम में मिली। इसके बाद उसे उद्योग विहार गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ राजपुर राकेश शाह ने बताया कि उसके पास से करीब छह हजार रुपये व सोने चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। पता चला कि कुछ दिन पहले प्रेम कुमार की नौकरी भी किरन सिंह ने ही लगवाई थी। चोरी करने के बाद किरन सिंह नेपाल भाग गया है। किरन सिंह एक माह पहले ही अपने परिवार को नेपाल छोड़कर आया था। ऐसे में माना जा रहा है कि वह केवल चोरी करने के इरादे से ही दोबारा देहरादून आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed