{"_id":"669566bfb3b8483667042173","slug":"a-public-hearing-was-organized-in-the-rishiparna-auditorium-dehradun-news-c-5-1-drn1030-456257-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जनसुनवाई में 105 शिकायतें, अधिकतर भूमि विवाद से जुड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जनसुनवाई में 105 शिकायतें, अधिकतर भूमि विवाद से जुड़ी
विज्ञापन
Iडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के दिए निर्देशI
जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 105 शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद, पेयजल कनेक्शन, भूमि संबंधी धोखाधड़ी, राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण, समाज कल्याण पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, घरों के समीप टेलीकॉम टावर लगवाने की रहीं।
जनसुनवाई में कई वरिष्ठ नागरिक शिकायतों को लेकर आए। जिलाधिकारी ने संबंधित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करें। वरिष्ठ नागरिकों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई में एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि पुत्र द्वारा उनके साथ मारपीट की जा रही है। डीएम ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने और उप जिलाधिकारी सदर को भरणपोषण अधिनियम दिलाने के निर्देश दिए। मसूरी रोड स्थित ज्ञानेंद्र सिंह इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने शिकायत कर बताया कि काॅलेज में बैच 2022 से 2026 तथा 2023 से 27 तक विद्यार्थी पढ़ते हैं। काॅलेज प्रबंधकों ने बिना किसी सूचना के संस्थान बंद कर दिया है। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को प्रकरण पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
Iवीरों की गाथाओं का मंचन होI
जिलाधिकारी सोनिका ने विजय दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। कहा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क में होने वाले कार्यक्रम में गणमान्य, वीर नारियों, भूतपूर्व सैनिकों को निमंत्रण के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं बनाने का इंतजाम करें। कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक टीमों के माध्यम से वीरों की गाथाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन
Iसीबीआई जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपाI
विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने पुलिस अभिरक्षा में गंभीर रूप से घायल रणबीर सिंह की सुद्धोवाला जिला कारागार में संदिग्ध हालत में मृत्यु की हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा सीबीआई जांच की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। इस दौरान आयूपी, सीपीएम, यूकेडी, सीआईटीयू, आंदोलनकारी परिषद, एआईएलयू, नेताजी संघर्ष समिति, भीम आर्मी, नवचेतना मंच के प्रतिनिधियों के अलावा नवनीत गुंसाई, राजेन्द्र पुरोहित, अनंत आकाश, लेखराज आदि मौजूद रहे।