फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A plan should be made to eliminate terrorist groups: Verma

आतंकी समूहों को खत्म करने की बनानी चाहिए योजना : वर्मा

Tue, 11 Nov 2025 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
A plan should be made to eliminate terrorist groups: Verma
देहरादून। घंटाघर पर बजरंग दल की ओर से संचालित साप्ताहिक मिलन केंद्र प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यहां दिल्ली में हुए बम धमाके में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि दिल्ली में हुआ बम धमाका किसी आतंकी समूह की साजिश है। सरकार को उग्रता के साथ ऐसे आतंकी समूहों को पूरी तरह जड़ से खत्म करने की बड़ी योजना पर लगना होगा। जिस प्रकार देश में नक्सलवाद को उखाड़ने का बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है, उसी प्रकार आतंकियों का लालन-पालन करने वालों को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण के दायरे में लाया जाना चाहिए। इस मौके पर नवीन गुप्ता, राशिराम वर्मा, मोहित जायसवाल, हर्ष सहगल, ऋषभ उपाध्याय, अशोक अग्रवाल, हरबंस कुकरेजा, कपिल सलूजा, शलेश गुप्ता, पल्लव वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed