फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime man from Uttarkashi came to Doon to buy a goat was robbed by miscreants

Dehradun: बकरी लेने दून आए उत्तरकाशी के व्यक्ति को बदमाशों ने लूटा, स्कूटर पर बैठाकर ले गए फिर बुरी तरह पीटा

Thu, 02 Nov 2023 10:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 02 Nov 2023 10:19 AM IST
सार

स्कूटर सवार दो युवकों से बकरा मंडी का पता पूछा एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। इन युवकों ने कहा कि वह बकरा मंडी ही जा रहे हैं। उन्होंने स्कूटर पर ही बैठने को कहा। कुछ देर बाद बदमाशों ने व्यक्ति के साथ मारपीट करनी शुरू दी। 
 

विज्ञापन
Dehradun Crime man from Uttarkashi came to Doon to buy a goat was robbed by miscreants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी से देहरादून बकरी लेने आए एक व्यक्ति को बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश उन्हें स्कूटर पर बैठाकर एक खाली कमरे में ले गए। यहां उनके साथ मारपीट की और फिर 45 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र के कनसेरु निवासी भगवान सिंह मंगलवार को देहरादून आए थे। वह करीब डेढ़ बजे आईएसबीटी पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूटर सवार दो युवकों से बकरा मंडी का पता पूछा। इन युवकों ने कहा कि वह बकरा मंडी ही जा रहे हैं। उन्होंने स्कूटर पर ही बैठने को कहा।
विज्ञापन


45 हजार रुपये निकाले
भगवान सिंह उनके साथ बैठ गए। कुछ देर में युवक भगवान सिंह को सकुंतला एनक्लेव में अंदर तक ले गए। यहां एक खाली कमरे में गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इसका जब उन्होंने कारण पूछा तो उनसे गाली गलौज करने लगे। इसके बाद उनकी जेब में रखे 45 हजार रुपये निकाल लिए और धक्का देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC: विभागों के भंवर में फंसी समूह-ग की इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती,  विज्ञापन ही जारी नहीं कर पाया आयोग

जाते वक्त एक बदमाश ने उनके हाथ से फोन भी छीन लिया। भगवान सिंह जैसे तैसे आईएसबीटी चौकी पहुंचे तो यहां पुलिस को सारी कहानी बताई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक की जा रही है। बदमाशों के हुलिए के आधार पर स्कैच बनाए जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। आईएसबीटी के बाहर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed