फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A meeting was held as part of a campaign against war drugs

Dehradun News: शादी ब्याह में परोसी शराब, तो लगेगा 51 हजार का जुर्माना

Mon, 22 Jan 2024 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
A meeting was held as part of a campaign against war drugs
I- देवदार की तस्करी पर लगेगा एक लाख का आर्थिक दंड
विज्ञापन

I

I
I

I-लड़की की शादी में दहेज में दी जाएंगी पांच वस्तुएंI

विकासखंड चकराता के कैलो खत के सदर स्याणा पूरण सिंह राणा की अध्यक्षता में रविवार को कैलो खत के केंद्र बिंदु झबराड़ गांव में एक युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत बैठक हुई। इसमें सेंज, कुनैन, अमराड़, झबराड़, खरोड़ा और कुताड़ आदि गांवों के स्याणा, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य शामिल हुए। खत में होने वाली किसी भी शादी समारोह में अंग्रेजी शराब, बियर परोसने पर 51 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। लड़की की शादी में दहेज के रूप में पांच वस्तुएं दी जाएंगी। सदर स्याणा ने बताया कि क्षेत्र में भी नशे का दुष्प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए कड़े नियम बनाए गए हैं। भांग, धतूरा, गांजा, स्मैक आदि सेवन करने पर 25 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। देवदार की तस्करी करते हुए पकड़े जाने पर एक लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। संंबंधित व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग को साैंपा जाएगा। खत में फेरी वालों पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। जुआ खेलने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। सभी नियमों को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। इसे लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। बैठक में मातबर सिंह, भगतराम डिमरी, रूपराम डिमरी, मदन सिंह, ग्यारू दत्त डिमरी, मदन सिंह, महावीर राणा, सरदार सिंह, विवेक राणा, रमेश चंद और अमित राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed