फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A meeting of the representatives of Dehradun and Kotdwar

Dehradun News: पुलिस के व्यवहार को लेकर आक्रोश

Thu, 01 Aug 2024 04:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
A meeting of the representatives of Dehradun and Kotdwar
Iसंगठन के प्रतिनिधि राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्री से करेंगे मुलाकातI
विज्ञापन




पूर्व सैनिक संघर्ष समिति देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून और कोटद्वार के प्रतिनिधियों की बुधवार को बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिकों के साथ राज्य की मित्र पुलिस अभद्र व्यवहार कर रही है।



कहा कि कुछ दिनों पहले रिखणीखाल थाना पौड़ी गढ़वाल में बुजुर्ग पूर्व सैनिक के साथ गाली गलौच की गई और अब सेलाकुई थाने में पूर्व सैनिक निरंजन सिंह चौहान के साथ हाथापाई की गई। इससे संगठन में आक्रोश है। संगठन की ओर से ऐसे पुलिस अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे इस तरह के मामलों को लेकर जल्द मुख्यमंत्री, राज्यपाल और सैनिक कल्याण मंत्री से मुलाकात कर शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले चंद्रबनी क्लेमेंटटाउन में पूर्व सैनिक वीर बहादुर थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान संगठन के संरक्षक व पूर्व कैप्टन आलम सिंह भंडारी, पूर्व कैप्टन भगतसिंह राणा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व सूबेदार मेजर जयपाल सिंह रावत, अशोक लिम्बु, इतबर सिंह रावत, धीरज थापा, लक्ष्मण सिंह नेगी, आनंद सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed