फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A meeting of the Election Management Committee was held

देश को तोड़ने में लगे हैं कई राजनीतिक दल : दुष्यंत गौतम

Sun, 10 Mar 2024 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
A meeting of the Election Management Committee was held
I-एक माह में चुनाव समिति के माध्यम से टिहरी लोकसभा में चुनावी अभियान को गति दी जाएगीI
विज्ञापन




टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश राष्ट्रवादी, सुरक्षित, वैभवपूर्ण और सशक्त बन रहा है। वहीं कई राजनीतिक पार्टियां देश को तोड़ने में लगी हैं, लेकिन जनता भाजपा के साथ है। चुनाव प्रबंधन समिति जिम्मेदारियों का सामूहिक निर्वहन करेगी। एक माह का समय है। इस एक माह में चुनाव समिति के माध्यम से टिहरी लोकसभा में चुनावी अभियान को गति दी जाएगी।



भाजपा के देहरादून महानगर कार्यालय में टिहरी लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। अब भाजपा के पास नेता हैं, नीति है और नियति भी। हमें पार्टी और मतदाताओं के मध्य समन्वय स्थापित कर मत को भाजपा के पक्ष में करवाना है। कहा, कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य की लाभकारी योजनाओं का पता होना चाहिए, ताकि हम जब समाज में जनता के बीच जाएं तो योजनाओं के बारे में चर्चा कर सकें।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि निर्धारित किए गए प्रवास करें। विधानसभाओं में नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। बूथ प्रबंधन को मजबूत करें। बूथ मजबूत होगा तो भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ेगा। प्रत्येक विधानसभा में पांच लाख से अधिक वोटों से भाजपा प्रत्याशी को जिताएं। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा, हम सभी ने अपने बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाए हैं। पन्ना प्रमुखों से समन्वय कर समीक्षा करनी चाहिए। तब जाकर मेरा बूथ सबसे मजबूत धरातल पर उतरेगा। चुनाव प्रबंधन समिति विधानसभाओं तक जाकर अपने कार्य करे, यही हमारी नैतिक जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश चुनाव संयोजक नरेश बंसल ने चुनाव प्रबंध समिति को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने लक्ष्य को पाना है। हमारे बूथ पर सौ प्रतिशत मतदान की जिम्मेदारी हमारी है। आज कई राजनीतिक दल हैं, लेकिन भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करते हुए प्रत्येक चुनाव युद्ध के समान लड़ना है। इस दृष्टिकोण के साथ समाज में जनता के बीच में जाकर अपने कार्य की भूमिका निभाएं। टिहरी लोकसभा के प्रभारी विनय रोहिल्ला ने कहा कि चुनाव प्रबंधन समिति अपने कार्य क्षेत्र में कार्य कर चुनाव को नई गति प्रदान करेगी। टिहरी लोकसभा की सांसद व वर्तमान प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने सभी अतिथियों एवं चुनाव प्रबंधन समिति का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन टिहरी लोकसभा के संयोजक रमेश चौहान ने किया।






Iसीएम धामी ने दिखाई लोकसभा प्रचार वाहन को हरी झंडीI

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर लोकसभा टिहरी गढ़वाल के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह प्रचार वाहन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगा। भाजपा सरकार की ओर से संचालित जन कल्याण की विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियों को आम लोगों को बताएगा। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ लोकसभा में जीत दर्ज कर फिर से सरकार बनाएगी। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed