फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A major mistake of the shop owner has come to light in the

Dehradun News: सराफा कारोबारियों को चूक पड़ रही भारी

Wed, 20 Dec 2023 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
A major mistake of the shop owner has come to light in the
I- अधिकांश ज्वेलरी की दुकानों में गार्ड और अलार्म सिस्टम नहीं
विज्ञापन

I

I- सुरक्षा में कमी के चलते बदमाशों का साॅफ्ट टारगेट बनी ज्वेलरी शॉपI

ज्वैलरी शॉप में दुकान स्वामी की एक बड़ी चूक सामने आई है। दुकान में न गार्ड तैनात था, न ही अलार्म सिस्टम लगा था। सुरक्षा में इसी चूक के चलते चोर बेखौफ होकर आभूषण उड़ाकर ले गए। यह केवल सेलाकुई की बात नहीं है। विकासनगर, हरबर्टपुर और सहसपुर की अधिकांश ज्वेलरी शॉप में भी गार्ड और अलार्म सिस्टम नहीं है। अमर उजाला माई सिटी के 15 नवंबर के अंक में ज्वेलरी शॉप में न अलार्म सिस्टम न सुरक्षाकर्मी खबर के माध्यम से सराफा कारोबारियों को जागरूक भी किया गया था।



तहसील क्षेत्र के सेलाकुई, सहसपुर, हरबर्टपुर और विकासनगर में करीब 40 ज्वेलरी की दुकान है, लेकिन अधिकांश दुकानों में अलार्म सिस्टम और गार्ड नहीं हैं। जब दिनदहाड़े ही चोरी हो रही है तो रात में सुरक्षा में चूक होने पर चोरों के हौंसले बुंलद हो जाते हैं। अमर उजाल माई सिटी में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने ज्वेलर्स की बैठक बुलाने के साथ चेकिंग अभियान भी चलाया था। सराफा कारोबारियों को दुकानों में अलार्म सिस्टम लगाने और गार्ड की नियुक्ति के निर्देश भी दिए थे। बावजूद देहरादून में रिलायंस ज्वेल्स में डकैती की बड़ी घटना के बाद भी सराफा कारोबारी लापरवाह बन हुए हैं। सेलाकुई थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि दिनेश ज्वेलर्स में गार्ड और अलार्म सिस्टम नहीं था।
विज्ञापन






Iविकासनगर में चोरों के भागने के लिए कई रास्तेI



- विकासनगर हिमाचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। ऐसे में जिले में आपराधिक वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार होने के लिए विकासनगर का ही रास्ता ढूंढते हैं। दर्रारेट, कुल्हाल, डाकपत्थर बैराज, लालढांग कालसी के रास्ते अपराधियों के लिए भागना आसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed