{"_id":"670ad2651c35a15d38069cc4","slug":"a-large-crowd-of-people-gathered-for-the-effigy-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-523583-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पछवादून में धू-धूकर जला रावण का अहंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पछवादून में धू-धूकर जला रावण का अहंकार
विज्ञापन
Iडाकपत्थर, हरबर्टपुर, सेलाकुई और अटक फार्म में रावण के पुतलों का किया गया दहनI
पछवादून में जगह-जगह धू-धूकर रावण का अहंकार जला। इस दौरान जय श्री राम के जयकारों से पूरा स्थल गूंज उठा। पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
हरबर्टपुर रामलीला समिति की ओर से बीडीएम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इसके पहले गौरव काली आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने रामलीला का शानदार मंचन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए ब्लाॅक प्रमुख जसविंदर सिंह ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई की समाप्ति का पर्व है। इस अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को अपने अंदर की बुराइयों को दूर करने का प्रण लेना चाहिए। इस मौके पर रामलीला समिति के पदाधिकारी आशीष जैन, जितेंद्र रावत, विनोद कश्यप, नीरज रोहिला, पंकज गौड़, संतोष रावत, देवेंद्र चावला, अनुज कौशिक, अनुज गुप्ता, प्रवीण अरोड़ा, सौरभ गुप्ता, जितेंद्र रिंकू, अतुल शर्मा, नीरू देवी समेत बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
डाकपत्थर में बैराज ग्राउंड व तिकोना पार्क में रावण दहन किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुबोध गोयल, मनोज शर्मा, प्रधान मंजू मोघा, चंद्रपाल सक्सेना, पंकज नैथानी, सौरभ उनियाल, अंशित तिवारी उपस्थित रहे। सेलाकुई में रामलीला समिति की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। समिति के अध्यक्ष रविदास चंगोल ने कहा कि सभी लोगों को बुराइयों को समाप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर अमरजीत चंगोल, राजीव, पुष्पेंद्र गौनियाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, सेलाकुई क्षेत्र के अटक फार्म में रावण का पुतला दहन किया गया। क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि भगवान श्रीराम ने बुराई के विरुद्ध युद्ध किया। उनके आचरण व आदर्शो से सीख लेकर हमेशा सच्चाई व अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में राम और रावण की सेना के बीच हुए युद्ध के बाद भगवान श्रीराम के तीर से रावण के पुतले का दहन कर दिया गया। इस अवसर पर सुखदेव फर्स्वाण समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।