{"_id":"667372b525a65346a50a6339","slug":"a-group-left-for-visiting-the-gurudwaras-of-pakistan-dehradun-news-c-5-drn1037-437964-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शन के लिए दून से रवाना हुआ 72 लोगों का जत्था, स्टेशन पर की अरदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शन के लिए दून से रवाना हुआ 72 लोगों का जत्था, स्टेशन पर की अरदास
Thu, 20 Jun 2024 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:54 PM IST
सार
जत्था पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा ननकाना साहिब, गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा डेरा साहिब लाहौर, गुरुद्वारा सच्चा सौदा, गुरुद्वारा रोड़ी साहिब के दर्शन करेगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान रवाना हुआ जत्था
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान के गुरुद्वारों के दर्शन के लिए दून से 72 लोगों का जत्था बुधवार को रवाना हो गया। जत्था 21 जून को वाघा बॉर्डर क्रॉस कर पाकिस्तान पहुंचेगा। गुरुद्वारों के दर्शन कर एक जुलाई को जत्थे की दून वापसी होगी। रेलवे स्टेशन पर रवाना होने से पहले यात्रियों ने अरदास की।
विज्ञापन
लाहौरी एक्सप्रेस से जत्था रवाना हुआ। जत्था पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा ननकाना साहिब, गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा डेरा साहिब लाहौर, गुरुद्वारा सच्चा सौदा, गुरुद्वारा रोड़ी साहिब के दर्शन करेगा। इस यात्रा का आयोजन दून में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार, गुरुद्वारा दुख निवारण नेहरू कॉॅलोनी और दून की सिख संगतों के सहयोग से किया गया है।
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा व संगत की ओर से गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के महासचिव सरदार रणजीत सिंह को जत्थेदार नियुक्त किया गया है। इस मौके पर अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, ज्ञानी शमशेर सिंह, अरविंदर रतरा, जयबीर सिंह, मनजीत सिंह मोदी, दविंदर सिंह, दलबीर सिंह कलेर, मोहिंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Dehradun: सीएम धामी ने ली कानून व्यवस्था को लेकर बैठक, वेरिफिकेशन ड्राइव सख्ती से चलाने के दिए निर्देश
जत्थे में बच्चे और महिलाएं भी शामिल, दिखा उत्साह
जत्थे में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन पर इनमें खासा उत्साह दिखा। सभी ने अरदास के बाद जो बोले सो निहाल के जयकारे लगाए।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुआ सम्मान
प्रेमनगर में सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी, सीनियर सिटीजन सोसायटी और पंजाबी महासभा की ओर से प्रेमनगर से जाने वाले 15 लोगों के समूह को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अशोक वर्मा, त्रिलोचन सिंह तलवार, जसबीर कौर, रवि भाटिया, परविंदर कौर आदि मौजूद रहे।