फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A grand Khalanga fair was organized by Balbhadra Khalanga

पूर्वजों की वीरता को स्मरण करने का अवसर है खलंगा मेला : धामी

Mon, 02 Dec 2024 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
A grand Khalanga fair was organized by Balbhadra Khalanga
Iखलंगा मेले में बिखरी गोरखाली-गढ़वाली संस्कृति की छठाI
विज्ञापन




बलभद्र खलंगा विकास समिति की ओर से 50वीं स्वर्ण जयंती पर खलंगा मेले का भव्य आयोजन किया गया। इसमें गोरखाली, गढ़वाली और कुमाऊंनी संस्कृति की छठा बिखरी। मेले में खुकरी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। रविवार को नालापानी के सागरताल में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उन्होंने मेला आयोजन समिति को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।



मुख्यमंत्री ने कहा कि खलंगा मेला पूर्वजों की वीरता और अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर है। खलंगा की गाथा हमारे वीर पूर्वजों के अप्रतिम साहस एवं हमारी गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। यह मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजते हुए उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का भी माध्यम है। कहा कि खलंगा की वीरभूमि में वर्ष 1814 के एंग्लो-गोरखा युद्ध में सेनानायक कुंवर बलभद्र थापा और उनके वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों की विशाल सेना का सामना करते हुए अपनी वीरता और रणनीतिक कौशल से ब्रिटिश सेना को खदेड़ दिया था।
विज्ञापन


मेले में कलाकारों ने गोरखाली नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। साथ ही लोकप्रिय नौमती बाजा (प्राचीन गोरखाली 9वाद्य यंत्र) की प्रस्तुति से समा बांधा। इस दौरान 50वीं खलंगा मेला स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इस दौरान खलंगा स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ाकर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, कुलदीप बुटोला, विश्वास डाबर, उपाध्यक्ष बीनू गुरूंग, गीता थापा, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, कर्नल सीबी थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iगोरखाली व्यंजनों का चखा स्वादI



मेले में गोरखाली व्यंजनों, परिधानों और आभूषणों के साथ ही विभिन्न स्टॉल लगाए गए। लोगों ने गोरखाली व्यंजनों का स्वाद चखा और खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed