फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A glimpse of the rich folk culture was seen in Lok Bhavan.

Dehradun News: लोकभवन में दिखी समृद्ध लोक संस्कृति की झलक

Sun, 01 Mar 2026 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of the rich folk culture was seen in Lok Bhavan.
वसंतोत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। लोक भवन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कुमाऊंनी लोकनृत्य ‘चांचरी’, जौनसारी लोकनृत्य ‘हारूल’, गढ़वाली लोकनृत्य ‘बाजूबंद’, थारू लोकनृत्य एवं कुमाऊंनी होली नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर किया।

लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और उत्साहपूर्ण प्रस्तुति से सांस्कृतिक संध्या को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और विविधता का सुंदर प्रदर्शन हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत, अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ, निदेशक उद्यान एसएल सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed