फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A girl from Dehradun, who has a PhD and a job in Delhi

Dehradun News: दिल्ली में पीएचडी कर रही युवती ने दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sun, 16 Jun 2024 02:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
A girl from Dehradun, who has a PhD and a job in Delhi
Iवसंत विहार पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर दिल्ली किया मुकदमे को ट्रांसफरI
विज्ञापन




दिल्ली में पीएचडी और नौकरी करनी वाली देहरादून की युवती ने साथी युवक पर दुष्कर्म, मारपीट, अभद्रता का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना स्थल के आधार पर वसंत विहार थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके मामले को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया है।



वसंत विहार थाना पुलिस के मुताबिक शम्स तबरेज निवासी केएलईएफ ग्रीन फिल्ड यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़़िता ने पुलिस को बताया कि 2022 में नई दिल्ली में पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती शम्स तबरेज से हुई थी। दोनों ने कॉलेज से पीएचडी कर रहे थे। दोनों ने नौकरी भी एक साथ शुरू की। पीड़िता का कहना है कि वह किन्ही कारणों से परेशान चल रही थी। इस दौरान तबरेज ने दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाया। साथ देने का भरोसा दिया। कमरे पर ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन




आरोप है कि तबरेज ने उससे शादी का वादा कर भरोसा बढ़ा लिया और कई बार अलग-अलग जगह शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच पता चला कि तबरेज का एक हिंदू लड़की के साथ संबंध है। पूछने पर उसने बताया कि वह उस लड़की से संपर्क छोड़ चुका है। लेकिन बाद में पता चला कि वह उस लड़की के साथ संपर्क में था। आरोप है कि इसके बाद तबरेज का उसके प्रति व्यवहार बदल किया। आए दिन मारपीट, अभद्रता करने लगा। बुरी तरह से मारपीट के दौरान गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। पीड़िता का कहना है कि उसने मानसिक तनाव में आकर सुसाइड करने का भी प्रयास किया। आरोप है कि तबरेज डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। दोस्तों के सामने भी कई बार बुरी तरह से मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed