फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A four-day training program organized under the National

Dehradun News: स्वरोजगार के लिए कौशल बढ़ाएं छात्र

Fri, 09 Aug 2024 05:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
A four-day training program organized under the National
डीएवी पीजी कॉलेज में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज गौरव योजना (एनएसई) के तहत आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। वक्ताओं ने कहा, इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से छात्रों के कौशल को बढ़ाया जा सकता है, जो उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन


कॉलेज के एंटरप्रेन्योरशिप एवं इनोवेशन समिति के संयोजक प्रो. वीबी चौरसिया ने बताया, छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे छात्र-छात्राओं में बैंकिंग, वित्त, सिक्योरिटी और बीमा क्षेत्र से संबंधित कौशल का विकास कर उन्हें भविष्य के लिए स्वरोजगार व रोजगार के लिए तैयार किया जा सके। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने कहा, छात्र-छात्राओं को बेहतर कॅरिअर बनाने में इस प्रकार के कार्यक्रम मददगार साबित होंगे। इस मौके पर डॉ. नृपेन्द्र शर्मा, डॉ. रवि शरण दीक्षित, डॉ. रीना उनियाल तिवारी, डॉ. अर्चना पाल, प्रो. शिखा नागलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed