फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A doctor has been accused of embezzling Rs 1.50 lakh

Dehradun News: फिजियोथैरेपी कोर्स कराने के नाम पर डॉक्टर ने हड़पे 1.50 लाख रुपये

Thu, 10 Oct 2024 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
A doctor has been accused of embezzling Rs 1.50 lakh
Iमहिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने का आरोपI
विज्ञापन




एक महिला ने ऋषिकेश के एक डॉक्टर पर फिजियोथैरेपी का कोर्स कराने के नाम पर 1.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी हैं कि डॉक्टर अब महिला को उसके फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है। ये फोटो उसने पति और बेटे के मोबाइल पर भी भेज दिए। इससे परेशान होकर महिला का बेटा भी एक दिन घर से चला गया। महिला की शिकायत पर पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



महिला देहरादून की रहने वाली है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उनकी इंस्टाग्राम पर सुमित शर्मा निवासी ऋषिकेश नाम के डॉक्टर से पहचान हुई थी। डॉक्टर ने कहा था कि वह उसे फिजियोथैरेपी का कोर्स कराएगा। इसके लिए डेढ़ लाख रुपये ले लिए। लेकिन न तो कोर्स कराया और न ही उनके पैसे वापस किए। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें एक मंदिर में बुलाकर फोटो खींच लिए। अब वह इन फोटो के माध्यम से महिला पर बात करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन




आरोप है कि इन फोटो को उसने महिला के पति और बेटे के मोबाइल पर भेज दिया। इससे परेशान होकर बेटा भी कहीं चला गया था। हालांकि, बाद में उसे ढूंढ लिया गया। इसके बाद आरोपी महिला के पति को धमकियां दे रहा है। एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed