{"_id":"65cd310089bdd9d1b705d0a7","slug":"a-cyber-criminal-who-cheated-more-than-rs-19-lakh-has-dehradun-news-c-5-1-drn1030-350316-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 19 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 19 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला दबोचा गया
विज्ञापन
I- गिरफ्तार आरोपी पर देशभर 123 मुकदमे और 2311 विभिन्न साइबर अपराधों में जुड़े हैं तार
I
I
I
I- आरोपी की देशभर में हर राज्य की पुलिस कर रही थी तलाश, उत्तराखंड में ही 37 मामलों में संलिप्तताI
एसटीएफ ने दून निवासी एक व्यक्ति से 19 लाख से अधिक की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ देशभर में 123 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के दो हजार से ज्यादा साइबर अपराधों से तार जुड़े हैं। आरोपी की तलाश देशभर की पुलिस कर रही थी।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर एक शिकायत आई थी। जिसमें शिकायतकर्ता को पार्ट टाइम जॉब कर लाभ कमाने का लालच दिया गया। जिसके बाद शिकायतकर्ता को फोन कर खुद को इंफोटेक सॉल्यूशन कंपनी से बताकर ऑनलाइन गूगल रिव्यू पर रेटिंग कर पैसे कमाने की बात कही गई। इसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर उसके साथ 19,41,900 रुपये धोखाधड़ी की गई। शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। जांच में प्रकाश आए आरोपी प्रशांत कष्टवाल निवासी नालंदा परिसर केसर बागरोड इंदौर मध्यप्रदेश को ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फर्जी वेबसाइट तैयार कर स्वयं को इंफोटेक सॉल्यूशन कंपनी का अधिकारी कर्मचारी बताते हैं। इसके बाद ऑनलाइन जॉब का ऑफर देकर लाभ कमाने का लालच देते हैं। इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर भिन्न-भिन्न कंपनियों के नाम के लिंक भेजकर रेटिंग करने आदि संबंधी टास्क देकर लाभ कमाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं।
Iइन राज्यों में हैं मुकदमेI
एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के बैंक खातों, मोबाइल नंबरों की गहनता से जांच करने पर पता चला है कि आरोपी के खिलाफ देशभर में 123 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर उत्तर प्रदेश में 25, महाराष्ट्र में दो, तेलंगाना में 49, दिल्ली में 10, बिहार में दो, तमिलनाडु में 11, हरियाणा में चार, गुजरात में चार, आंध्र प्रदेश में दो, छत्तीसगढ़ में तीन, उत्तराखंड में दो, चंडीगढ़ में दो, अरुणाचल प्रदेश में एक, पश्चिम बंगाल में दो मुकदमे दर्ज हैं। उत्तराखंड में उसकी 37 मामलों में संलिप्तता पाई गई है।