फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A coordination meeting and training workshop was held

Dehradun News: डेंगू रोकथाम के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग का मंथन

Sat, 06 Jul 2024 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
A coordination meeting and training workshop was held
Iसमन्वय बैठक और प्रशिक्षण कार्यशाला में बनाई गई डेंगू रोकथाम के लिए रणनीतिI
विज्ञापन




डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान के लिए नगर निगम सभागार में निगम और स्वास्थ्य विभाग के मध्य समन्वय बैठक व प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। बैठक में डेंगू रोकथाम को लेकर संयुक्त रणनीति का खाका खींचा गया। इसके साथ ही निगम के सुपरवाइजर, निरीक्षक, आशा सहयोगी को डेंगू रोकथाम, लार्वा उन्मूलन और जागरूकता के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और निर्देश दिए गए।



प्रशिक्षण के दौरान जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने बताया कि सभी आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को साफ-साफाई को लेकर जागरूक करें। बताएं कि सप्ताह में दो बार घर व आसपास जमे पानी को साफ करें। उपयोग होने वाले पानी को कम से कम दो बार अवश्य बदलें। इससे लार्वा के पनपने की आशंका कम होगी। नगर निगम की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सोर्स रिडक्शन का कार्य करें।
विज्ञापन




वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने समस्त निरीक्षकों और सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं की सूचना के आधार पर चिह्नित किए गए लार्वा साइटों को तुरंत नष्ट करें और संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल फॉगिंग करवाएं। जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने डेंगू मच्छर पनपने और डेंगू फैलने के संबंध में जानकारी दी। जिला कंसल्टेंट मनीषा बिष्ट ने आशा फैसिलिटेटर (सहयोगी) को रिपोर्टिंग प्रपत्र में वांछित जानकारी को भरने के संबंध में प्रशिक्षित किया। डॉ. पियूष ने कहा कि फील्ड में जितने कार्य किए जाएं उसकी दैनिक रिपोर्ट आईडीएसपी प्रकोष्ठ को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iविभाग बनाएं आपसी समन्वयI

सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के मध्य बेहतर समन्वय के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी। दोनों विभागों के फील्ड कर्मी आपसी समन्वय से डेंगू रोकथाम के लिए कार्य करेंगे। लार्वा साइट उन्मूलन और जनजागरूकता इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में जिला समन्वयक आशा दिनेश पांडे, पंचम सिंह बिष्ट, जिला कंसल्टेंट मनीषा बिष्ट दीपक सहल, नगर निगम के सभी निरीक्षक एवं सुपरवाइजर, आशा फैसिलिटेटर आदि उपस्थित रहे।






I43 जगह मिला डेंगू का लार्वाI



डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ता लार्वा की ढूंढ कर रही हैं। शुक्रवार को आशाओं ने 11,626 घरों का सर्वे किया। इनमें 40,118 जगह पानी भरा मिला और इसी पानी में डेंगू लार्वा की जांच की गई। इस दौरान 43 कंटेनरों में डेंगू का लार्वा मिला। इस लार्वा को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू से बचाव के लिए एक जुलाई से सर्वे कार्य शुरू हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अबतक कुल 209 जगह डेंगू का लार्वा मिल चुका है। इस लार्वा को आशाओं ने मौके पर ही नष्ट करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed