फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A consignment of banned drugs was found in the drug department raid

Dehradun News: ड्रग विभाग के छापे में प्रतिबंधित दवाओं की खेप मिली

Sun, 20 Oct 2024 04:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
A consignment of banned drugs was found in the drug department raid
मेडिकल स्टोर के ऊपर बने एक कमरे में छिपाकर रखी गई थीं दवाइयां
विज्ञापन

मेडिकल संचालक फरार, पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया

ड्रग विभाग और पुलिस टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान टीम को मेडिकल स्टोर के ऊपर बने एक कमरे से प्रतिबंधित दवाओं की बड़ी खेप मिली। टीम ने सभी दवाएं कब्जे में ले ली हैं और मौके पर मिले दो युवकों को हिरासत में लिया है। स्टोर संचालक फरार हो गया। संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
ड्रग विभाग अनीता भारती ने मंगलौर पुलिस को साथ लेकर मंगलौर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर संचालक फरार हो गया। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने मेडिकल स्टोर में रखी दवाओं की बारीकी से जांच की। शक होने पर उन्होंने मेडिकल स्टोर के ऊपर बने एक कमरे की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में दवा रखी थी। उन्होंने दवाओं की जांच की तो पता चला कि दवाएं प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन




ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि कमरे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिली हैं। इनमें ट्रामाडोल समेत तीन दवाएं हैं। इन दवाओं को बिना डॉक्टर के पर्चे पर नहीं दिया जा सकता है। जांच में पता चला कि मेडिकल संचालक बिना पर्चे के दवा बेच रहा था। उन्होंने बताया कि मेडिकल संचालक पर केस दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मौके पर मिले दो युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed