{"_id":"5fa9a0718ebc3e74f325daa1","slug":"a-colorful-gandhi-park-opened-for-the-public-dehradun-news-drn3615848117","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unlock 6.0 in Uttarakhand : आमजन के लिए खुल गया देहरादून का रंग बिरंगा गांधी पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unlock 6.0 in Uttarakhand : आमजन के लिए खुल गया देहरादून का रंग बिरंगा गांधी पार्क
Tue, 10 Nov 2020 10:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के गांधी पार्क में मंगलवार से रंग बिरंगे झरने और योग केंद्र के नजारे देखने को मिलेंगे। यहां बच्चों के लिए जहां खेलकूद तमाम सुविधाएं होंगी। वहीं बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी घूमने के लिए व्यवस्थाएं हैं।
विज्ञापन
राज्य स्थापना दिवस पर गांधी पार्क में सोमवार को मेयर सुनील उनियाल गामा ने म्यूजिकल फाउंटेन और योग सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि उन्होंने गांधी पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन और योग केंद्र बनाने का काम केंद्र की अमृत योजना के तहत किए गए हैं।
विज्ञापन
म्यूजिकल फाउंटेन के जरिए शाम के समय अब लोग देशभक्ति और पहाड़ी गीत सुन पाएंगे। योग केंद्र में निशुल्क योग किया जा सकेगा। शहर में नगर निगम के तहत विकास कार्य हो रहे हैं। नगर निगम में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास ठीक से होगा।
विज्ञापन
इस दौरान नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि गांधी पार्क में हुए काम बड़ी उपलब्धि हैं। इस मौके पर उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा आदि मौजूद रहे। शुरुआत में पार्क सुबह पांच से नौ बजे तक और शाम चार बजे से 6:30 बजे तक आम जनता के लिए खोल जाएगा। फिलहाल पार्क में प्रवेश निशुल्क है।