{"_id":"67043d5feefa6fff800609d4","slug":"a-case-of-fraud-has-come-to-light-in-the-name-of-a-land-dehradun-news-c-5-1-drn1030-520036-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जमीन के सौदे में ठग लिए तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जमीन के सौदे में ठग लिए तीन लाख रुपये
विज्ञापन
सहस्रधारा रोड स्थित एक जमीन के सौदे के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें विपिन कुमार नामक व्यक्ति से 2.95 लाख रुपये ठग लिए गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विपिन कुमार पेशे से मैकेनिक हैं। उन्होंने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गिरीश गोयल निवासी एमडीडीए कॉलोनी ने उन्हें जमीन दिलाने का झांसा दिया। गिरीश ने सहस्रधारा रोड पर एक प्लॉट दिखाया और उसे अपना बताया। इसका सौदा 7.50 लाख रुपये में हुआ। विपिन ने 2.95 लाख रुपये एडवांस के रूप में नकद और चेक के माध्यम से दिए। आरोप है कि गिरीश ने इस सौदे के लिए फर्जी विक्रय अनुबंध तैयार कर, उसे हस्ताक्षरित करवाया और एक गवाह के रूप में रवि शंकर को भी शामिल किया।
कुछ समय बाद, यह सामने आया कि गिरीश गोयल की ओर से बेची गई जमीन फर्जी थी और उस पर कोई और मालिकाना हक रखता है। इसके बाद से गिरीश गोयल फरार हो गया। मामले में राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।