फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A case has been registered against unknown people

Dehradun News: मृतक के शरीर और गले पर चोट के निशान, मुकदमा दर्ज

Sat, 21 Oct 2023 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against unknown people
Iहत्या की आशंका को देखते हुए की जा रही जांचI
विज्ञापन




टाेंस और यमुना नदी के संगम पर संदिग्ध हालत मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने मृतक के भाई नितिन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के शरीर और गले में चोट के निशान मिले थे। जिस कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।



बीते बृहस्पतिवार की सुबह डाकपत्थर चौकी क्षेत्र अंतर्गत संगम पर अरुण कुमार उर्फ जुगनू (38) पुत्र लक्ष्मीचंद निवासी बुलाकीवाला थाना विकासनगर का शव बरामद हुआ था। शरीर में कई जगहों पर खरोंचे और चोट के निशान मिले थे। गले पर रस्सी जैसी चीज के निशान मिले थे। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने यह बात बताई है कि मृतक के गले में चोट के निशान है, जिससे हत्या की आशंका है। जिसके चलते अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि अब तक हुई जांच में यह बात प्रकाश में आई है कि बीते बुधवार की शाम को मृतक अकेले ही घर से निकला था। वह मजदूरी के साथ ही सब्जी की ठेली लगाता था। मृतक की आखिरी कॉल के कॉलर से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। यह बात भी प्रकाश में आई है कि वह बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन उसकी बाइक अभी तक बरामद नहीं हुई है। सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed