{"_id":"65ff5ace8c85013c76017014","slug":"93-thousand-rupees-were-stolen-from-the-account-by-pretending-to-make-a-credit-card-in-vikas-nagar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-377630-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 93 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 93 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई। साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से 93 हजार उड़ा दिया। पीड़ित की तहरीर पर सहसपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में बदर खान निवासी शेरपुर थाना सहसपुर ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति ने मैसेज के जरिए संपर्क किया। उसने स्वयं को बैंक का प्रतिनिधि बताया। उसने क्रेडिट कार्ड बनाने का झांसा दिया, फिर फोन पर एक लिंक भेजा। उन्होंने बताया कि जैसे ही लिंक पर क्लिक किया तो कुछ देर बाद खाते से 93 हजार कट गए। थाना प्रभारी सहसपुर मुकेश त्यागी ने बताया कि मामला आईटी एक्ट से जुड़ा होने के चलते वे स्वयं इसकी जांच करेंगे।
यूपीआई आईडी के माध्यम से ठगे 87 हजार
सेलाकुई। यूपीआई आईडी लेकर एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगाें ने 87 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित गौरव निवासी, ग्राम जमनीपुर तप्पड़ ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। एक टास्क पूरा करने को दिया। फिर यूपीआई आईडी के माध्यम से 87 हजार की धोखाधड़ी कर दी। संवाद
विज्ञापन
यूपीआई आईडी के माध्यम से ठगे 87 हजार
सेलाकुई। यूपीआई आईडी लेकर एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगाें ने 87 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित गौरव निवासी, ग्राम जमनीपुर तप्पड़ ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। एक टास्क पूरा करने को दिया। फिर यूपीआई आईडी के माध्यम से 87 हजार की धोखाधड़ी कर दी। संवाद
विज्ञापन