{"_id":"5cdf1126bdec2207114bfc6c","slug":"91558122790-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य के बालिका निकेतनों को चौबीसाें घंटे मुहैया करायी जाएगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य के बालिका निकेतनों को चौबीसाें घंटे मुहैया करायी जाएगी एंबुलेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। केदारपुरम स्थित बालिका निकेतन में बुधवार को एक किशोरी की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के बाद राज्य के सभी बालिका और शिशु निकेतनों में 24 घंटे एंबुलेंस मुहैया कराने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने मुख्य परिवीक्षा अधिकारी को प्रदेश के सभी निकेतनों में एंबुलेंस मुहैया कराने के आदेश दिए।
बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने बताया कि किशोरी की हालत शाम साढ़े छह बजे बिगड़ी। निकेतन के कर्मचारियों ने 108 एंबुलेंस को इसकी तुरंत जानकारी दी। लेकिन, एंबुलेंस पहुंचने में आधा घंटा लग गया। जब तक 108 से किशोरी को अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यदि किशोरी को एंबुलेंस तत्काल मुहैया कराई होती तो संभवत: उसकी जान बच सकती थी। इसे देखते हुए मुख्य परिवीक्षा अधिकारी को सभी बालिका व शिशु निकेतनों में एंबुलेंस उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। मुख्य परिवीक्षा अधिकारी शासन से इसके लिए संपर्क करेंगे। बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री रेखा आर्य ने भी बालिका और नारी निकेतन में एक-एक एंबुलेंस मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।