{"_id":"5bc4fb02bdec22695f5f2598","slug":"91539635970-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च तक सभी शहरों में एलईडी लाइटें लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च तक सभी शहरों में एलईडी लाइटें लगाने के निर्देश
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। शहरी विकास विभाग को 31 मार्च 2019 तक राज्य के सभी शहराें को एलईडी लाइटों से जगमग करना होगा। इस संबंध में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर हर हाल में लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार राज्य के सभी शहरों में 88 लाख एलईडी लाइटेें लगाई जानी हैं। राज्य सरकार की ओर से अब तक सिर्फ 55 लाख एलईडी लाइटें लगायी गई हैं। ऐसे में अटल मिशन फार रीजेवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन (अमृत) के तहत यह कार्य को 31 मार्च 2019 तक पूरा किया जाए। बता दें, अमृत योजना के तहत देश के सभी शहरों में सोडियम लाइटों की जगह एलईडी लाइटें लगाई जानी हैं।