फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अब पीपीपी मोड में संचालित नही होंगे सरकारी अस्पताल

अब पीपीपी मोड में संचालित नही होंगे सरकारी अस्पताल

Sat, 21 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अब पीपीपी मोड में संचालित नही होंगे सरकारी अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राज्य के सरकारी अस्पताल अब प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में संचालित नहीं किए जाएंगे। स्वास्थ्य निदेशालय ने यह निर्णय निजी कंपनी द्वारा अस्पतालों में अच्छी व्यवस्था नहीं मुहैया कराए जाने के चलते लिया है। इसके चलते कंपनियों के साथ सरकारी अस्पतालों को संचालित करने के संबंध में हुए अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया गया है।

बता दें, स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्ष 2013 में राज्य के कुछ सरकारी अस्पतालों को पांच साल के लिए पीपीपी मोड में संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया था। योजना के पहले चरण में बरेली के एक बड़े चिकित्सकीय संस्थान को चमोली के गैरसैंण, पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, बागेश्वर के कपकोट, रुद्रप्रयाग के जखोली व नैनीताल के गरमपानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन का जिम्मा दिया गया था। इस पांच साल की अवधि में निजी कंपनी द्वारा अस्पतालों में इलाज के स्तर में कोई खास परिवर्तन नहीं आया। इसे देखते हुए स्वास्थ्य निदेशालय ने अब सरकारी अस्पतालों को पीपीपी मोड में संचालित नहीं करने का निर्णय किया है। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक मनु जैन ने बताया कि जिन पांच सामुदायिक केंद्रों को निजी कंपनी को सौंपा गया था उनका अनुबंध समाप्त होने के बाद नवीनीकरण नहीं किया गया है। ऐसे में अब राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों का संचालन विभाग की ओर से ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed