{"_id":"5b2963214f1c1bb26e8b8df1","slug":"91529439009-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोच विकसित करने के लिए विज्ञान केंद्रों की अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोच विकसित करने के लिए विज्ञान केंद्रों की अहम भूमिका
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सचिव ओमिता पॉल ने मंगलवार को विज्ञान धाम परिसर (यूकॉस्ट) में स्थापित आंचलिक विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। एक दिवसीय भ्रमण पर विज्ञान धाम परिसर पहुंचीं ओमिता पॉल ने यूकॉस्ट द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इसके अलावा उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप की एकमात्र हिमालयन गैलरी भी देखी। इसके अलावा फ्रंटियर्स ऑफ टेक्नोलॉजी, फन साइंस गैलरी, तारामंडल एवं रयासन विज्ञान के क्षेत्र में हुए विकास तथा वैज्ञानिक सिद्धांत समझे और बाद में थ्रीडी विज्ञान फिल्म का आनंद लिया। इस दौरान डॉ. राजेंद्र डोभाल ने ओमिता पॉल को यूकॉस्ट द्वारा प्रकाशित कुछ पुस्तकें भेंट कीं।