फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संयुक्त मोर्चा ने आउटसोर्स मोर्चा से नाता तोड़ा

संयुक्त मोर्चा ने आउटसोर्स मोर्चा से नाता तोड़ा

Sat, 12 May 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त मोर्चा ने आउटसोर्स मोर्चा से नाता तोड़ा
संयुक्त मोर्चा ने आउटसोर्स मोर्चा से नाता तोड़ा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
उत्तराखंड परिवहन निगम अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने हाल ही में गठित उत्तराखंड कार्मिक निकाय आउटसोर्स मोर्चा से नाता तोड़ लिया है।
शुक्रवार को उत्तराखंड परिवहन निगम अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि हाल ही में गठित नए मोर्चे के साथ संगठन का कोई लेना देना नहीं है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम के सदस्यों से वार्ता करने का निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में मोर्चा के मुख्य संयोजक प्रदीप सती की ओर से भी बयान जारी कर दिया गया है कि संयुक्त मोर्चे का नवगठित मोर्चे से कोई लेना देना नहीं है। इस संबंध में नवगठित मोर्चे के तमाम पदाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय पिछले दिनों उत्तराखंड कार्मिक निकाय आउटसोर्स मोर्चा का गठन किया गया था, जिसमें राजस्व सिंचाई बिजली नगर निगम समेत तमाम सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था। सर्वसम्मति से उत्तराखंड कार्मिक निकाय आउटसोर्स मोर्चे गठन किया गया था, लेकिन गठन होने के कुछ दिन बाद ही मोर्चे में शामिल कई संगठन अलग होने लगे हैं। इसकी शुरुआत उत्तराखंड परिवहन निगम अधिकारी कर्मचारी मोर्चा ने कर भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed