{"_id":"5ae4df694f1c1b340a8b6f24","slug":"91524948841-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ तीन मिनट तक गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ तीन मिनट तक गिरे ओले
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
तेज हवाओं के साथ ओले गिरने और बारिश के चलते शनिवार शाम को राजधानी के लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। करीब तीन मिनट तक ओले गिरने के अलावा तेज बारिश भी हुई। हालांकि, उसके बाद मौसम में सुधार हुआ। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आज भी बारिश का अनुमान है।
शनिवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। शाम को राजधानी देहरादून समेत आसपास के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाने लगे। कई इलाकों में तेज हवा और अंधड़ भी चला। अंधेरा होने के साथ ही एकाएक ओले गिरने शुरू हो गए। राजधानी के अधिकांश क्षेत्रों में बड़े-बड़े ओले गिरे। करीब तीन मिनट तक ओले गिरते रहे। इसके साथ ही तेज बारिश भी शुरू हो गई। एक दौर की यह बारिश बहुत ज्यादा देर नहीं हुई। कुछ देर बाद बादल भी छंटने शुरू हो गए। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज भी उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर गरज वाले बादलों के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और देहरादून में तेज हवा चलने और ओले गिरने की भी संभावना है।